जुलाई 2, 2026 8:00 अपराह्न | Monsoon intensifies

printer

गुजरात में मॉनसून तेज, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भारी वर्षा

गुजरात में मॉनसून तेज हो गया है जिससे 109 तालुकों विशेषकर सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों में व्यापक वर्षा हुई है। जूनागढ़ जिले के मंगरोल में आज सबसे अधिक आठ इंच वर्षा दर्ज की गई। तेज वर्षा के कारण सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

मौसम विभाग ने भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, भावनगर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ और पोरबंदर में  तेज वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजकोट, अमरेली, वडोदरा, नर्मदा, तापी और दांग जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट के मद्देनजर, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में आपदा प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं। इस बीच, द्वारका तट पर ऊंची लहरों की चेतावनी को देखते हुए मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम में समुद्र में न जाएं।