जुलाई 28, 2026 1:38 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ी

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग ने अगले चार दिन राज्‍य के लिए संवेदनशील माने हैं।

शिमला के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बताया है कि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में अगले 24 घंटे के लिए बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है।

29 जुलाई की देर रात से 31 जुलाई के बीच मॉनसून के सबसे अधिक सक्रिय  रहने का अनुमान है जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा की संभावना है।