जून 26, 2026 1:07 अपराह्न

printer

मिजोरम: इस वर्ष जून तक टीबी से मरने वालों की संख्या 71 हुई

मिजोरम में इस वर्ष जून तक टीबी से मरने वालों की संख्या 71 हो गई और एक हजार 87 नए मामले सामने आए हैं। राज्य टीबी अधिकारी और संयुक्त निदेशक डॉ. जोचुआनौमी द्वारा राज्य टीबी फोरम की बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, टीबी के संदेह में छह महीनों में 61 हजार 246 लोगों की जांच की गई।  इनमें 600 पुरुष और 445 महिलाएं शामिल थीं। वहीं 68 मरीज 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे थे।