रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल रेलगाडी संख्या – 01666/01665 के नियमित संचालन को मंजूरी दे दी है। यह रेलगाडी अब 11666/11665 अगरतला-रानी कमलापति एक्सप्रेस के नाम से नियमित रूप से चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आधिकारिक पत्र के माध्यम से सांसद बिप्लब कुमार देब को इस संबंध में सूचित किया। पश्चिम त्रिपुरा के सांसद बिप्लब कुमार देब के अनुरोध पर ये रेलगाडियां चालाई गई हैं।
News On AIR | मई 22, 2026 3:08 अपराह्न
रेल मंत्रालय ने अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी दी