मई 28, 2026 8:20 अपराह्न

printer

जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने उनाकोटी जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया

केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने आज त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कैलाशहर और कुमारघाट उपमंडलों के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरे में उन्‍होंने आदिवासी नेताओं के साथ बैठक की। श्री उइके ने उनाकोटी के पुरातात्विक स्थल का भी दौरा किया। अधिकारियों ने उन्हें स्थल से जुड़े इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उनाकोटी जिला परिषद के सभाधिपति अमलेन्दु दास, जिला अधिकारी मेघा जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
 
श्री उइके ने कुमारघाट उपमंडल के दक्षिण उनाकोटी में त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित अगरबत्ती निर्माण इकाई का दौरा किया। 
 
श्री उइके ने कुमारघाट स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का भी दौरा किया और छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं के बारे में बातचीत की। आकाशवाणी से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आदिवासी समुदायों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।