रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने आज पंजाब के जालंधर में दो महत्वपूर्ण रोड ओवर ब्रिज – आरओबी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि जालंधर शहर-जालंधर कैंट खंड पर गुरु नानकपुरा आरओबी का निर्माण 48 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जबकि दूसरा बस स्टैंड-गढ़ा रोड आरओबी 63 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से बनेगा। दोनों परियोजनाओं का पूर्ण वित्तपोषण रेलवे द्वारा किया जाएगा।
श्री सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं से जालंधर और आसपास के निवासियों के लिए सुरक्षित सड़कें, सुगम आवागमन और बेहतर संपर्क का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रत्येक नागरिक के लाभ के लिए अवसंरचना विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में रेलवे अवसंरचना और सुरक्षा परियोजनाओं में अभूतपूर्व निवेश हो रहा है।