सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मिजोरम के कोलासिब जिले में कई सरकारी संस्थानों और विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सैदान स्थित क्षेत्रीय खेल प्रशिक्षण केंद्र, पीएम श्री सरकारी मॉडल प्राथमिक विद्यालय-I, दियाक्कॉन हाई स्कूल, ऑड्रेन सिस्म चिल्ड्रन्स होम और कोलासिब वेंघार स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया।
डॉ. मुरुगन ने आईसीएआर के खेत बचाओ अभियान की भी शुरूआत की। इसका उद्देश्य रासायनिक उर्वरक मुक्त खेती और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मिजोरम में जलवायु और कृषि: प्रमुख सफलताएँ और रणनीतियाँ नामक प्रकाशन का विमोचन भी किया।