आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नगालैंड में शहरी विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की है। श्री साहू ने कल कोहिमा में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और अभियानों की प्रगति का जायजा लिया।
इस बैठक में शहरी विकास और नगर निकाय मामलों के सलाहकार ज़ालियो रियो, शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
सोशल मीडिया पोस्ट-एक्स में श्री साहू ने बताया कि बैठक में राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप शहरी विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
श्री साहू ने कोहिमा स्थित लोक भवन में राज्यपाल नंद किशोर यादव से भी मुलाकात की।