जुलाई 31, 2026 5:44 अपराह्न | Methane gas explosion at coal mine in Balochistan | Pakistan

printer

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सोरंग क्षेत्र में एक कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय खदान में 41 मजदूर थे। शक्तिशाली विस्फोट के कारण खदान का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय मीडिया ने प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से बताया है कि मलबे के नीचे फंसे शेष खनिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है।