मई 15, 2026 10:15 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में कल तक लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसके साथ ही कोंकण और गोवा में मौसम के अत्यधिक गर्म और उमस भरे रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
 
विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल तेज से बहुत तेज बारिश का अनुमान जताया है। अगले दो दिनों के दौरान केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है।
विभाग ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में कल तक आंधी, बिजली और तेज हवाओं  के साथ तेज बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।
 
विभाग ने कहा है कि केरलम में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई तक आने की संभावना है। केरलम में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि पहली जून है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, अंडमान सागर तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मानसून की अनुकूल परिस्थितियां हैं।