युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया आज मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में ‘फिट इंडिया-संडेज़ ऑन साइकिल’ के 76वें संस्करण में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य साइकिल के माध्यम से युवाओं, एथलीटों और फिटनेस के प्रति उत्साही नागरिकों को एकसाथ लाकर फिटनेस तथा स्वस्थ जीवन-शैली को बढ़ावा देना है।
श्री मांडविया ने कहा कि भारत भर में छह हजार से अधिक स्थानों पर साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति और ईंधन की खपत कम करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के संदर्भ में कहा कि कम दूरी और दैनिक आवाजाही के लिए साइकिल के उपयोग से ऊर्जा संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है।
इस अवसर पर युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने इस अवसर पर कहा कि शिलंग में साइकिल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने इसे फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक प्रभावी उपाय बताया।