जुलाई 27, 2026 10:21 अपराह्न | Meghalaya govt

printer

मेघालय मंत्रिमंडल ने मेघालय इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 को मंजूरी दे दी

मेघालय मंत्रिमंडल ने मेघालय इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन और वाहन पंजीकरण शुल्क में पूरी छूट मिलेगी।

    यह नीति दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों पर लागू होती है, जबकि राज्य की स्क्रैपेज नीति से जुड़े अतिरिक्त प्रोत्साहनों पर भी विचार किया जा रहा है।

    मेघालय में वर्तमान में 5 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन हैं और राज्य सरकार का लक्ष्य इनके व्यापक उपयोग को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए चिन्हित स्थानों पर वाणिज्यिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे और उद्यमियों को वाहन स्क्रैपिंग केंद्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।