अगस्त 21, 2026 1:04 अपराह्न | PM-KUSUM

printer

पीएम-कुसुम के अगले चरण की कार्ययोजना पर बैठक, कृषि-वोल्टेइक्स को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पीएम-कुसुम योजना के अगले चरण की कार्ययोजना पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जोशी ने बताया कि कल हुई बैठक में योजना के अगले चरण में कृषि-वोल्टेइक को और बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। कृषि-वोल्टेइक्स भूमि का दोहरा उपयोग है जिसमें फसलों के विकास या पशुओं के चरने के लिए पर्याप्त ऊंचाई पर सौर पैनल लगाकर, यह विधि सीमित भूमि पर खाद्य और ऊर्जा प्रणालियों के बीच संघर्ष को रोकती है और अनुकूल सूक्ष्म जलवायु का निर्माण करती है।

    उन्होंने बताया कि पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत अब तक देश में 27 लाख से अधिक पंपों का सौर ऊर्जा से संचालन किया जा चुका है। इस कार्यक्रम से नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में 15.8 गीगावाट की वृद्धि हुई है, जिससे प्रति वर्ष लगभग 806 करोड़ लीटर डीजल की बचत हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में पॉलीसिलिकॉन के निर्माण और मजबूत, एकीकृत घरेलू सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणाली के निर्माण के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।