मणिपुर में आज राष्ट्रीय राजमार्ग 202 – इम्फाल-उखरुल रोड पर अज्ञात हथियारबंद उपद्रवियों ने भारतीय खाद्य निगम के ट्रक पर हमला कर चालक की हत्या कर दी। ट्रक की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी और उन्हें इम्फाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार यह घटना आज सुबह उखरुल के लिटान पुलिस स्टेशन के लेइंगंगचिंग और टीएम कसम गांव के बीच हुई।
मणिपुर के गृह मंत्री ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों से हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना की जांच करेगी और हमले के जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की संभावित चूक का भी पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।