मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने 13 मई को कांगपोकपी जिले के लेइलोन वाइफेई गांव में संदिग्ध सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए छह नागा ग्रामीणों की हत्या की कड़ी निंदा की। इन नागा ग्रामीणों के शव कल मिले थे। श्री खेमचंद ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने 9 जून को तामेंगलोंग जिले के लांसन कुकी गांव के एक किसान की संदिग्ध सशस्त्र बदमाशों द्वारा की गई हत्या की भी निंदा की।