मणिपुर भाजपा अध्यक्ष अधिकारीमयुम शारदा देवी राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। मणिपुर विधानसभा सचिवालय के सचिव और चुनाव अधिकारी ने उन्हें आज औपचारिक रूप से निर्विरोध विजेता घोषित किया।
श्रीमती शारदा देवी आज मणिपुर विधानसभा सचिवालय पहुंचीं और चुनाव अधिकारी एस. रोहित ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। वह मणिपुर की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाली एकमात्र उम्मीदवार हैं।
भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान राज्यसभा सांसद लीशेंबा सनजाओबा का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है।