मणिपुर के कामजोंग जिले में असम राइफल्स ने 7 मई को नामली गाँव से कुकी नेशनल आर्मी (बर्मा) और विलेज वालंटियर्स ईस्टर्न ज़ोन के उग्रवादियों द्वारा अगवा की गई महिला को सुरक्षित रिहा करा लिया गया है।
अर्धसैनिक बल ने खुफिया और अन्य एजेंसियों के समन्वय से अपहृत महिला की रिहायी का प्रयास किया और जेड चोरो गांव के पास ही उसे सौंप दिया गया। रिहाई के बाद, महिला को उसके पति और नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक सौंपने और दस्तावेजीकरण के लिए असम राइफल्स इकाई मुख्यालय ले जाया गया।
असम राइफल्स ने घटना के बाद हिंसा को रोकने और क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने के लिए कामजोंग जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में त्वरित तलाशी अभियान चलाया। चुराचंदपुर से तलाशी अभियान के दौरान असम राइफल्स ने कुकी नेशनल आर्मी (बर्मा) के एक सशस्त्र कैडर को हथियार, मैगज़ीन और गोला-बारूद के साथ पकड़ा और बाद में उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।