महाराष्ट्र में आज विश्व जनजातीय दिवस धूम-धाम से मनाया गया। नागपुर और अन्य जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। नागपुर में गोंड राजा भक्त बुलंद शाह स्मारक और आदिवासी गोवारी शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और स्थानीय भाषाओं तथा परम्पराओं को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी तरह के कार्यक्रम गढ़चिरौली और गोंदिया में भी आयोजित किये गये।