महाराष्ट्र में आज विदर्भ क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। योग दिवस समारोह में सभी आयु वर्ग के लोगों ने योग सत्रों और स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भाग लिया।
नागपुर में यशवंत स्टेडियम में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नेशनल कैडेट कोर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, क्षेत्रीय पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और ब्रह्म कुमारिज सहित विभिन्न संगठनों ने भाग लिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के परिसरों में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए गए, जबकि शहर की एक विनिर्माण इकाई में एक बड़ा कार्यस्थल योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकोला, वाशिम, गोंदिया, यवतमाल और चंद्रपुर जिलों में भी योग सत्र आयोजित किये गये।