अगस्त 15, 2026 9:23 अपराह्न | MahaDBT portal

printer

महाराष्ट्र में महाडीबीटी पोर्टल पर 29 नई योजनाएं जोड़ी गईं

महाराष्ट्र सरकार ने महाडीबीटी पोर्टल पर 29 नई योजनाएं जोड़ी हैं, जिससे कुल योजनाओं की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से सभी सरकारी योजनाओं को इस डिजिटल मंच पर लाया जाएगा, ताकि लोगों को सरकारी लाभ आसानी से मिल सके।

उन्होंने कहा कि महाडीबीटी से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। महाडीबीटी 2.0 के तहत आधार सत्यापन, डिजिटल प्रक्रिया और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सरकार के अनुसार, पोर्टल पर जल्द ही 231 और योजनाएं जोड़ी जाएंगी।