अगस्त 28, 2026 4:18 अपराह्न | Marathi language knowledge

printer

महाराष्ट्र सरकार ने ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा का ज्ञान हासिल करने की समय सीमा बढ़ाई

महाराष्ट्र सरकार ने ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए बुनियादी मराठी भाषा का ज्ञान हासिल करने की समय सीमा एक वर्ष बढ़ा दी है। कई दिनों से जारी कार्रवाई और इस आवश्यकता को लेकर हुई चर्चाओं के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों को बुनियादी मराठी सीखने के लिए एक वर्ष और दिया जाएगा। इस अवधि में भाषा संबंधी शर्त पूरी नहीं करने पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालक संघों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। कल हाजी अरफात के नेतृत्व में चालक संघों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मराठी सीखने की इच्छा जताई। प्रतिनिधिमंडल ने यह शर्त पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय देने का भी अनुरोध किया था।