मई 31, 2026 9:42 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: पुणे में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई

महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब से मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इनमें से 7 लोग पुणे और 14 लोग पिंपरी-चिंचवाड़ तथा उरुली कांचन क्षेत्रों के थे।
 
इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच की जिम्मेदारी राज्य के अपराध जांच विभाग – सी आई डी को सौंप दी गई है।
 
प्रशासन ने लापरवाही के आरोप में 22 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें 9 पुलिसकर्मी और राज्य आबकारी विभाग के 13 अधिकारी शामिल हैं।
 
इस बीच, राज्य के खाद्य और औषधि प्रशासन ने भिवंडी स्थित रेक्स इंटरनेशनल के गोदाम से लगभग 6 हजार किलोग्राम मेथनॉल जब्त किया है। जांच एजेंसियों को शक है कि यह कंपनी अवैध शराब बनाने वालों को रसायन उपलब्ध कराती थी।