महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के किसानों को पर्याप्त और सुचारू डीजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं। शिरडी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन की कमी की खबरों के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं।
श्री फडणवीस ने कुछ स्थानों पर ईंधन की बिक्री में अचानक 20 से 30 प्रतिशत बढ़ने की ओर इशारा करते हुए ईंधन की कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।