महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज का 353वां राज्याभिषेक समारोह आज पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम रायगढ़ जिले के महाड तालुका में स्थित रायगढ़ किले में आयोजित किया गया जो 6 जून 1674 को हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक राज्याभिषेक की याद में मनाया गया। समारोह में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का सोने के सिक्कों से अभिषेक करने की परंपरा भी शामिल थी।
यह समारोह युवराज संभाजी राजे छत्रपति और शाहजी राजे की उपस्थिति में आयोजित हुआ। महाराष्ट्र के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, इतिहासकारों और लाखों श्रद्धालुओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समारोह में भाग लिया। सिंधुदुर्ग जिला परिषद में भी राज्याभिषेक समारोह मनाया गया, जहां शिव शाखा राजदंड और स्वराज गुड़ी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।