जून 16, 2026 8:34 अपराह्न | Nagpur Medical Cyclotron Project

printer

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य, जल और तकनीक से जुड़े बड़े फैसलों को दी मंजूरी

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने आज स्वास्थ्य सेवा, पीने का जल, तकनीक, डिजिटल कनेक्टिविटी और सुशासन से जुड़े कई बड़े फैसलों को मंज़ूरी दी। इसके अंतर्गत नागपुर में ‘हाई एनर्जी मेडिकल साइक्लोट्रॉन प्रोजेक्ट’ शुरू किया जाएगा। मध्य भारत की यह पहली परियोजना है, जिससे अलग-अलग बीमारियों की जांच और  इलाज बेहतर होने की उम्मीद है।

मंत्रिमंडल ने ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की कमी को दूर करने के लिए ‘महाराष्ट्र ग्रामीण पेयजल नीति 2026’ को भी मंज़ूरी दी। इनोवेशन और नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए, कैबिनेट ने ‘महाराष्ट्र अनमैन्ड सिस्टम्स पॉलिसी 2026’ को भी मंज़ूरी दी।

इसके साथ ही महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य में ‘भारतनेट प्रोग्राम’ को लागू करने के लिए एक संशोधित फ्रेमवर्क को भी मंज़ूरी दी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला