जून 6, 2026 5:26 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र: छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक दिवस पर 20 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 20 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि यह दिन हिंदवी स्वराज की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है और यह प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण श्री डी.बी. पाटिल के नाम पर करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी।