मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी चीता परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मादा चीता निरवा और उसके तीन शावकों को कल उनके बाड़े से निकालकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ दिया गया। इससे, अब कूनो में चीतों की संख्या 20 हो गई है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
इन चीतों की रेडियो टेलीमेट्री सिस्टम से लगातार निगरानी की जा रही है।