जून 14, 2026 5:39 अपराह्न

printer

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज सागर जिले में आयोजित समारोह में लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी की। राज्य भर में सवा करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों के खातों में 1,835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।

मुख्यमंत्री ने देवरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 191 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन भी किया। इन परियोजनाओं में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बिजली और जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में विकास करना शामिल है। इससे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार होगा।