मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज इंदौर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इसका लक्ष्य राज्य भर में 21 लाख पौधे लगाना है। इस अभियान के अंतर्गत 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयां स्थापित करने की भी योजना है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन को जन आंदोलन में बदलना है।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित थे। सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, छात्रों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। राज्य सरकार ने लोगों से ऐसे अभियानों में शामिल होने और पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन में योगदान देने का आग्रह किया है।