मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने आज दोपहर भोपाल विधानसभा में चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
इससे पहले चुनाव रणनीति और पार्टी की एकता पर चर्चा करने के लिए भाजपा विधायकों की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। राज्यसभा की के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून है। कांग्रेस ने मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया है।