अप्रैल 17, 2026 9:12 अपराह्न

printer

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ एक बैठक की

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने आज पेरिस में यूरोपीय सहयोगियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक की। इसमें ईरान में युद्ध समाप्त होने के बाद हॉर्मुज जल-डमरू-मध्य में कई देशों के सुरक्षा बलों की संभावित तैनाती पर चर्चा की गई। बैठक में नेताओं ने जलमार्ग के फिर से खुलने का स्वागत किया, लेकिन कहा कि यह स्थायी होना चाहिए। लगभग 50 देशों की बैठक के बाद श्री मैक्रों ने सभी पक्षों से जल-डमरू-मध्य को पूर्ण, तत्काल और बिना शर्त फिर से खोलने का आह्वान किया।