जुलाई 2, 2026 4:22 अपराह्न | West Bengal Assembly

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिन के विधायी कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिन के विधायी और संसदीय प्रणाली से संबंधित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित सदस्यों को संसदीय और विधायी कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना है। इनमें समिति प्रणाली, वित्तीय निगरानी, ​​संसदीय विशेषाधिकार और विधानसभाओं में डिजिटल प्रयोग जैसे मुद्दे शामिल है। लोकसभा सचिवालय ने बताया कि यह कार्यक्रम विधायकों, पीठासीन अधिकारियों और संसदीय विशेषज्ञों के बीच संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, विधायी कार्य के प्रमुख पहलुओं को शामिल करने के लिए कई तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और अन्य गणमान्‍य व्‍यक्‍ति उपस्थित रहेंगे।