लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ां की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि काकोरी कांड के नायक अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ां ने देश के लिए बलिदान की ऐसी मिसाल पेश की, जो आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती है।