जुलाई 3, 2026 6:48 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पश्चिम बंगाल दौरे पर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिन के संसदीय और विधायी कार्य से संबंधित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य नवनिर्वाचित सदस्यों को संसदीय और विधायी कार्य के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना है। इनमें समिति प्रणाली, वित्तीय निगरानी, ​​संसदीय विशेषाधिकार और विधानसभाओं में उभरती डिजिटल पहल शामिल हैं। लोकसभा सचिवालय ने बताया कि कार्यक्रम में विधायकों, पीठासीन अधिकारियों और संसदीय विशेषज्ञों के बीच संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान होगा। इस दौरान, विधायी कार्य के प्रमुख पहलुओं को शामिल करने के लिए कई तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया है। इनमें ‘एक प्रभावी विधायक कैसे बनें’, ‘सदस्यों के लिए रीति-रिवाज, परंपराएं और शिष्टाचार’ आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्‍दु अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।