जुलाई 4, 2026 9:40 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में अगले कुछ दिन तक हल्‍की से मध्‍यम बारिश का अनुमान

जम्मू-कश्मीर में क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इससे क्षेत्र में अचानक बाढ और भूस्‍खलन की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों, और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से में सावधानी बरतने की सलाह दी है और चेतावनी दी है कि संवेदनशील स्थानों पर भारी बारिश से अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है।