जुलाई 8, 2026 11:41 पूर्वाह्न

printer

लद्दाख में आज कई स्थानों पर हुई हल्की बारिश और बर्फबारी

लद्दाख में मॉनसून के आगमन के साथ ही आज सभी जिलों के कई स्थानों पर लगातार हल्की बारिश तथा बर्फबारी हुई। इससे लद्दाख की चोटियों और दर्रों पर दृश्यता कम रही। स्‍थानीय मौसम विभाग ने वहां के नालों में तेज और अचानक जलधाराओं के खतरे और बाढ़ की आशंका की चेतावनी जारी की है।