जुलाई 2, 2026 8:18 अपराह्न | relief from the heat.

printer

दिल्‍ली: तेज हवाओं के साथ हल्‍की बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

राजधानी दिल्‍ली में आज कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्‍की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री कम 22.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाये रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।