जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जम्मू वायुसेना स्टेशन पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। लेफ्टिनेंट गोस्वामी का राजौरी जिले में अभियान के दौरान एक गहरी खाई में गिरने से निधन हो गया था। वे पाकिस्तानी आतंकवादियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शेरूवाली का हिस्सा थे।
News On AIR | जून 7, 2026 5:26 अपराह्न
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की