जून 25, 2026 9:39 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन पर जोर

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि श्री अमरनाथ जी यात्रा के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
अनंतनाग जिले के पहलगाम में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की व्यापक योजना तैयार की जानी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए मौसम के आधार पर निकासी की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए और महत्वपूर्ण स्थानों पर माउंटेन रिस्पॉन्स टीमों की तैनाती की जाए।
 
श्री अमरनाथ जी यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी।