अप्रैल 24, 2026 10:43 पूर्वाह्न

printer

विभिन्न दलों के नेता आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे प्रचार

प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। वे आज सुबह दमदम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद बारुईपुर में दूसरी रैली करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। वे आज दोपहर हिंगलगंज के लेबुखाली मैदान और कोन्नगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को वे जगद्दल विधानसभा क्षेत्र के आतपुर ईएसडी गेट पर रोड शो करेंगे।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर में प्रचार करेंगी, जबकि तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी आज हावड़ा और दक्षिण 24 परगना के कई स्थानों पर चुनावी सभाएं और रोड शो करेंगे।