गुजरात सरकार ने गांधीनगर में गुजरात जहाज निर्माण और मरम्मत नीति 2026 का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य राज्य को देश के अग्रणी समुद्री और विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण और समुद्री विजन 2047 का समर्थन करती है। इसके अंतर्गत एक स्मार्ट और टिकाऊ जहाज निर्माण प्रणाली विकसित की जाएगी। इस नीति का लक्ष्य जहाज निर्माण क्षमता को बढ़ाना, दो बडे जहाज निर्माण पार्क स्थापित करना और पांच लाख से अधिक लोगों के लिए कौशल विकास के अवसर सृजित करना है। पोरबंदर जिले के कुच्छड़ी में एक बडे ग्रीनफील्ड जहाज निर्माण क्लस्टर स्थापित करने से लगभग 23,700 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।
News On AIR | जुलाई 27, 2026 7:34 अपराह्न | Shipbuilding and Repair Policy 2026
गांधीनगर में गुजरात जहाज निर्माण और मरम्मत नीति 2026 का शुभारंभ