जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज उधमपुर और रियासी जिलों में पेयजल आपूर्ति और सीवरेज प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से 140 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली दो प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में अमृत के दूसरे चरण के तहत उधमपुर शहर के लिए 124 करोड़ से अधिक की जल आपूर्ति संवर्धन योजना सहित 16 करोड़ से अधिक की जल प्रबंधन परियोजना शामिल है। उधमपुर जल आपूर्ति परियोजना मौजूदा अवसंरचना को बढ़ाकर और आधुनिक बनाकर शहर की लंबे समय से चली आ रही पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने रियासी सीवेज प्रबंधन परियोजना की भी वर्चुअल आधारशिला रखी, जिससे जिले में अपशिष्ट जल उपचार और स्वच्छता अवसंरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा।
News On AIR | अगस्त 7, 2026 7:45 अपराह्न | Udhampur and Reasi
उधमपुर और रियासी में 140 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत