खादी और ग्रामोद्योग आयोग-केवीआईसी ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वित्त वर्ष 2024-25 में कारोबार एक लाख 87 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और लाखों ग्रामीण कारीगरों की मेहनत के फलस्वरूप प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि केवीआईसी दो करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है, जिनमें से 80 प्रतिशत महिलाएं हैं। श्री कुमार ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व खादी उद्योग का कारोबार मात्र 30 से 32 हजार करोड़ रुपये था। श्री कुमार ने जानकारी दी कि खादी उत्पादों के कारोबार को और बढ़ावा देने के लिए केवीआईसी जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा।
News On AIR | मई 26, 2026 2:37 अपराह्न
केवीआईसी ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया रिकॉर्ड बनाया