देश को पोलियो मुक्त रखने के प्रयासों के तहत, कल केरलम में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो के टीके की खुराक दी जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन तिरुवनंतपुरम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। राज्य में इस कार्यक्रम के अंतर्गत पांच वर्ष से कम आयु के कुल 19,80,224 बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के लिए 22,288 टीकाकरण बूथ स्थापित किए गए हैं और 46,663 प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।
News On AIR | जून 27, 2026 9:11 अपराह्न | Immunisation programme
केरल में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा