जून 19, 2026 5:04 अपराह्न

printer

केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने विधानसभा में राज्‍य का संशोधित बजट 2026-27 किया पेश

केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने आज विधानसभा में राज्‍य का संशोधित बजट 2026-27 पेश किया। अपने बजट भाषण में उन्‍होंने समावेशी विकास तथा सतत अवसंरचना के साथ ‘नए केरल’ का संकल्प लिया। श्री सतीशन ने संयुक्‍त लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार के पहले बजट में स्वास्थ्य सेवा और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर विशेष जोर दिया। मुख्‍यमंत्री ने केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड के पुनर्गठन और एक नई भूमि प्रबंधन नीति की भी घोषणा की। श्री सतीशन के पास वित्त मंत्रालय का प्रभार भी है।