मई 29, 2026 9:19 अपराह्न

printer

केन्‍या में पुलिस ने 8 छात्राओं को आगजनी की घटना के सिलसिले में किया गिरफ्तार

केन्‍या में पुलिस ने आठ छात्राओं को आगजनी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक बोर्डिंग स्कूल में लगी भीषण आग के बाद की गई, जिसमें 16 बच्चों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मध्य केन्या के एक विद्यालय में हुई। जांच एजेंसियों का कहना है कि गिरफ्तार छात्राओं पर छात्रावास में आग लगाने की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का संदेह है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला