जुलाई 18, 2025 5:16 अपराह्न

printer

कविन्द्र गुप्ता ने लद्दाख के उपराज्यपाल का ग्रहण किया पदभार

जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य के पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री कविन्‍द्र गुप्‍ता ने आज लद्दाख के उपराज्‍यपाल का पदभार संभाल लिया है। लेह में राजनिवास में  आयोजित समारोह में जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायधीश न्‍यायमूर्ति अरूण पल्‍ली ने उन्‍हें पद की शपथ दिलाई।

बाद में स्‍थानीय संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि वे लद्दाख को एक विकसित केन्‍द्रशासित प्रदेश बनाने में सबका साथ सबका विकास के लक्ष्‍य के अनुसार लोगों का भरपूर सहयोग करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला