उत्तरी रेलवे के अंबाला मंडल के लिए 201 करोड़ रुपये की कवच परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। कवच देश में ही विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। रेल मंत्रालय ने बताया कि यह प्रणाली 811 किलोमीटर के मार्ग पर लगाई जाएगी। इस परियोजना में अंबाला मंडल के अंबाला छावनी-लुधियाना, कालका-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-साहनेवाल, सरहिंद-दौलतपुर चौक, राजपुरा-बठिंडा-श्री गंगानगर और लुधियाना-धूरी-जाखल खंड शामिल हैं। ये मार्ग हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश राज्यों को जोड़ने वाले प्रमुख रेल गलियारे हैं।
News On AIR | जून 15, 2026 5:32 अपराह्न
उत्तरी रेलवे के अंबाला मंडल के लिए 201 करोड़ रुपये की कवच परियोजना को मंजूरी