जुलाई 22, 2026 5:47 अपराह्न

printer

कश्मीर: अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी बलिदान हो गया

कश्मीर में आज अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी बलिदान हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मृतक पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि देते हुए दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया।