उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज वाराणसी में काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। यह आयोजन 12 दिसंबर तक चलेगा। पांचवें काशी तमिल संगमम का विषय है- ‘तिरुक्कुरल पढ़ें – तिरुक्कुरल अभ्यास करें’। यह महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना है।
इस आयोजन का उद्देश्य विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं के बीच तिरुक्कुरल के शाश्वत ज्ञान के प्रति जागरूकता और समझ विकसित करना है। इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध साहित्यिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है।